Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रश्मि देसाई ने मिलाया गूगल के साथ हाथ, यह काम करने वाली बनीं पहली भारतीय एक्ट्रेस

Advertiesment
हमें फॉलो करें रश्मि देसाई ने मिलाया गूगल के साथ हाथ, यह काम करने वाली बनीं पहली भारतीय एक्ट्रेस
, रविवार, 17 मई 2020 (15:54 IST)
टीवी एक्ट्रेस रश्‍मि देसाई ने बिग बॉ। 13 में दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। अब रश्मि देसाई ने एक नया फैसला लिया है और वे गूगल के साथ जुड़ गई हैं। रश्मि देसाई ऐसी पहली भारतीय एक्ट्रेस बन गई हैं, जो गूगल के साथ उनकी कैमियो सीरीज में शामिल हुई हैं।

 
अधिकांश ने पहले इस सुविधा के बारे में नहीं सुना है, लेकिन बहुत से लोग इससे परिचित है। समय-समय पर मशहूर हस्तियों ने अपने प्रशंसकों के साथ बेहतर तरीके से जुड़ने के लिए खुद को विभिन्न प्लेटफॉर्मों और तकनीकों में अपग्रेड किया है और अब कैमियो इन सभी को मात देगा। 
असल में गूगल पर कैमियो मशहूर हस्तियों को उनके फैंस से बेहतर तरीके से जोड़ने के लिए बनाया गया है। सेलेब्स गूगल पर सबसे अधिक पूछे जाने वाले सवालों के वीडियो रिकॉर्ड करते हैं और फिर उन्हें गूगल पर सही पोस्ट कर देते हैं। अब, जब लोग मशहूर हस्तियों को खोजते हैं, तो उन्हें सीधे उनसे जवाब मिल जाते हैं। 
 
खबरों के अनुसार इस बारे में बात करते हुए रश्मि ने बताया कि वे इस चीज को लेकर बेहद ही उत्साहित हैं, क्योंकि उनके बारे में गूगल पर जो भी पूछा जाएगा उसका जवाब वे खुद देंगी और वे जल्द ही ऑनलाइन चैट के लिए आने वाली हैं। ऐसे में वे फैंस के सभी सवालों के जवाब भी देंगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लॉकडाउन में तारा सुतारिया को सता रही बीच की याद, शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीर