Publish Date: Sat, 16 Dec 2023 (17:14 IST)
Updated Date: Sat, 16 Dec 2023 (17:16 IST)
Raveena Tandon OTT Debut: रवीना टंडन 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। रवीना ने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों दिलों में जगह बनाई है। वहीं अब वह जल्द ही ओटीटी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। रवीना टंडन वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' में नजर आने वाली हैं।
हाल ही में रवीन टंडन ने 'कर्मा कॉलिंग' का टीजर शेयर करते हुए इसका ऐलान किया है। इस टीजर को शेयर करते हुए रवीना ने लिखा, 'जैसा काम करोगे वैसा ही फल मिलेगा? करमा को आने दो, मैं संभाल लूंगी।'
'कर्मा कॉलिंग' में रवीना टंडन बेहद अमीर और पावरफुल इंद्राणी कोठारी के किरदार में नजर आएंगी। टीजर में वह कहती सुनाई दे रही हैं, सक्सेस पाने के लिए कोई रूल नहीं होते। कुछ सही गलत नहीं होता। अपने उसूल, आदर्शों और यहां तक की परिवार.. सब भाड़ में जाए।
रवीना कहती हैं, लोग कहते हैं कि जैसा करोगे वैसा भरोगे। लेकिन मैं कहती हूं अगर दुनिया आपके कदमों पर है तो कर्मा भी कुछ नहीं कर सकता।
इस सीरीज के बार में बात करते हुए रवीना टंडन ने कहा, इंद्राणी कोठारी का मानना है कि पूरी दुनिया उसी की है और मैंने काफी वक्त से ऐसा कोई किरदार नहीं निभाया है। 'कर्मा कॉलिंग' में जो भी दिखता है, हकीकत उससे कहीं बढ़कर है। इसमें अमीरों की दुनिया के अलग-अलग पहलू दिखाई देते हैं।
रवीना रवना ने कहा, डिज़्नी प्लस हॉटस्टार के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। इंद्राणी की भूमिका निभाने से मुझे बतौर एक्टर खुद को एक्स्प्लोर करने का भी मौका मिला। मैंने ऐसा रोल पहले कभी नहीं किया और ना ही इस तरह का रोल कभी देखने को मिला है।मैं दर्शकों के रिस्पॉन्स का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। आर.ए.टी. फिल्म्स और रुचि नारायण के साथ मिलकर काम करके खूब मजा आया।
'कर्मा कॉलिंग' में दिखाया जाएगाकी ग्लैमर और चकाचौंध की दुनिया आखिर कितने धोखे से भरी है। आर.ए.टी. फिल्म्स द्वारा निर्मित, रुचि नारायण द्वारा रचित और निर्देशित इस सीरीज को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 26 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें