Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आमिर खान के पुराने घर फ्रीडा वन में शिफ्ट हुए रवि दुबे और सरगुन मेहता, हर साल देंगे इतना किराया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Aamir Khan house

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 19 जून 2025 (15:54 IST)
इंडस्ट्री के फेवरेट कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में एक ग्लैमरस अपग्रेड किया है। कपल अब मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में एक नई शानदार प्रॉपर्टी में शिफ्ट हो गया है, जो सेलिब्रिटीज का हॉटस्पॉट माना जाता है।
 
रवि और सरगुन ने आमिर खान के पुराने घर 'फ्रीडा वन' में पूरा एक फ्लोर लीज पर लिया है। ये प्रीमियम बिल्डिंग बांद्रा वेस्ट में है, जहां उनके पड़ोसी क्रिकेट स्टार केएल राहुल, बॉलीवुड के दिग्गज जैकी श्रॉफ और बिज़नेसमैन यश गोयनका हैं।
 
webdunia
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि और सरगुन का लीज एग्रीमेंट 60 महीने यानी पांच साल के लिए हुआ है। इसके लिए उन्होंने 80 लाख रुपए का सिक्योरिटी डिपॉजिट दिया है। पहले साल का रेंट 11 लाख रुपए प्रति महीना है, जो हर साल बढ़ेगा। दूसरे साल 11.55 लाख, तीसरे साल 12.12 लाख, चौथे साल 12.73 लाख और पांचवें साल 13.37 लाख रुपए प्रति महीना किराया तय किया गया है।
 
बांद्रा वेस्ट वो इलाका है जहां सलमान खान, शाहरुख खान और रेखा जैसे सितारे भी रहते हैं, जो इसे मुंबई के सबसे स्टार-स्टडेड एरिया में से एक बनाता है। सरगुन मेहता और रवि दुबे इंडस्ट्री के सबसे सक्सेसफुल कपल्स में से एक हैं। टीवी एक्टर्स के तौर पर करियर शुरू करने वाले इस जोड़े ने अब बतौर प्रोड्यूसर एक लंबा सफर तय किया है। 
 
webdunia
अपने बैनर ड्रीमियाटा ड्रामा के तहत उन्होंने कई पंजाबी फिल्में, टीवी शोज़ और यूट्यूब सीरीज़ बनाई हैं। 2023 में उन्होंने म्यूज़िक की दुनिया में भी कदम रखा ड्रीमियाटा म्यूजिक के साथ, जिसकी शुरुआत ‘वे हाणियां’ से हुई, ये गाना इंस्टाग्राम रील्स पर ट्रेंड करने लगा और यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज़ के पार चला गया, यहां तक कि माइली साइरस के 'फ्लावर्स' से भी ज़्यादा वायरल हो गया।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सरगुन मेहता हाल ही में पंजाबी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म सौंकन सौंकने 2 में नजर आईं, जिसे उन्होंने और रवि ने मिलकर प्रोड्यूस भी किया। वहीं रवि दुबे इन दिनों नितेश तिवारी की रामायण के लिए तैयारियों में जुटे हैं, जिसमें वो रणबीर कपूर और यश के साथ नज़र आएंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बताया द कश्मीर फाइल्स ने कैसे बदली सोच, बोले- किसी कश्मीरी पंडित से पूछिए कि उसे क्या मिला...