Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिल्वेस्टर स्टेलॉन के फैंस के लिए खुशखबरी, 'रैम्बो: लास्ट ब्लड' की रिलीज डेट घोषित

Advertiesment
हमें फॉलो करें सिल्वेस्टर स्टेलॉन
सिल्वेस्टर स्टेलॉन की भले ही उम्र हो चली हो, लेकिन अभी भी उनके चाहने वालों की संख्‍या बहुत बड़ी है। भारत में भी उनके कई दीवाने हैं। सिल्वेस्टर का स्टाइल और एक्शन वे बहुत पसंद करते हैं। 
 
रैम्बो सीरिज के रूप में सिल्वेस्टर ने दुनिया भर में अपार लोकप्रियता हासिल की। इस सीरिज की पांचवीं फिल्म 'रैम्बो: लास्ट ब्लड' की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। 
 
यह फिल्म 20 सितम्बर 2019 को भारत में रिलीज होगी। पीवीआर पिक्चर्स और एमवीपी एंटरटेनमेंट इसे रिलीज करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन Adrian Grunberg ने किया है। 
 
क्या है कहानी: 
रैम्बो एक मित्र की बहन को बचाने के लिए मैक्सिको जाता है जिसका अपहरण कर लिया गया है। किस तरह से रैम्बो अपने मिशन में कामयाब होता है यह फिल्म का सार है। फिल्म एक्शन से भरपूर है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्रिकेटर युवराज सिंह की पार्टी में नजर आईं पूर्व प्रेमिका किम शर्मा