Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अस्पताल से घर पहुंचे रेमो डिसूजा, हुआ जोरदार स्वागत, देखिए वीडियो

हमें फॉलो करें अस्पताल से घर पहुंचे रेमो डिसूजा, हुआ जोरदार स्वागत, देखिए वीडियो
, शनिवार, 19 दिसंबर 2020 (13:10 IST)
मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को बीते दिनों हार्ट अटैक आने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। रेमो डिसूजा पत्नी लिजेल के साथ शुक्रवार की दोपहर घर पहुंचे हैं। यह खबर खुद रेमो ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

 
रेमो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए खुद बताया है कि अब वे ठीक हैं। उन्होंने अपने तमाम फैंस का भी शुक्रिया अदा किया है रेमो ने एक स्लो मोशन वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रेमो का जोरदार अंदाज में स्वागत किया गया है। कई सारे गुब्बारों के जरिए उनका वेलकम हुआ है।
 
इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही उन्होंने लिखा, 'आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया, मैं वापस आ गया हूं। इस खूबसूरत स्वागत के लिए शुक्रिया गैब्रिएल डिसूजा, ऐडोनिस और एडी रॉकवुड और मेरे सभी दोस्तों को शुक्रिया।'
 
रेमो बॉलीवुड के टॉप कोरियोग्राफर्स में से एक हैं। उन्होंने कांटे, धूम, रॉक ऑन, ये जवानी है दीवानी, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। इसके अलावा उन्होंने फालतू, एबीसीडी, एबीसीडी 2, स्ट्रीट डांसर 3D जैसी फिल्में भी बनाई हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की 'मेडे' में नजर आएंगे यह फेमस यूट्यूबर