Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

परिवार के साथ नया घर तलाश रहीं रिया चक्रवर्ती, सामने आया वीडियो

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sushant Singh Rajput
, गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (12:43 IST)
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती चर्चा में बनी हुई हैं। सुशांत केस से ‍निकले ड्रग केस में रिया का नाम सामने आया था जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था। फिलहाल रिया जमानत पर बाहर है, लेकिन उनकी मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।

 
खबर आ रही है कि रिया के माता-पिता दूसरे घर में शिफ्ट होने का मन बना रहे हैं। परिवार के साथ घर की तलाश में मुंबई के खार इलाके में गई एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है। खबरों के अनुसार ड्रग्स केस में नाम आने के बाद एक्ट्रेस और उनके परिवार को सोसाइटी की ओर से घर खाली करने को कहा गया है। 
 
बता दें कि अगस्त में रिया चक्रवर्ती ने अपनी बिल्डिंग का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी बिल्डिंग के नीचे पैपाराजीस का तांता लगा हुआ था। इसके बाद मुंबई पुलिस से रिया ने प्रोटेक्शन की मांग भी की थी।
 
गौरतलब है ‍कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 6 महीने से अधिक वक्त हो चुका लेकिन सीबीआई, ईडी और एनसीबी अभी भी इस केस की जांच कर रही है। सीबीआई ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह हत्या है या आत्महत्या। सुशांत की मौत के बाद उनके पिता ने रिया के खिलाफ पटना में शिकायत दर्ज कर दी थी, जिसके बाद रिया चक्रवर्ती को सोशल मीडिया पर दोषी के तौर देखा जाने लगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कादर खान : 30 रोचक जानकारियां