shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2 साल बाद काम पर लौटीं रिया चक्रवर्ती, वीडियो शेयर कर बोलीं- सूरज हमेशा चमकता है...

Advertiesment
rhea chakraborty
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपने बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद काफी विवादों में फंस गई थीं। रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने तथा उनके परिवार पर अभिनेता की संपत्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगा था। वहीं ड्रग्स केस में फंसने के बाद रिया को जेल भी जाना पड़ा था।

 
सुशांत के निधन के बदा रिया पूरे दो साल स्क्रीन से दूर रहीं। एक्ट्रेस को कोई काम नहीं मिला। अब रिया एक बार फिर काम पर लौट आई हैं। रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्हें एक रेडियो स्टेशन में देखा जा सकता है।
 
रिया चक्रवर्ती एक स्टूडियो में डबिंग करती नजर आ रही हैं। हाथ में स्क्रिप्ट लिए माइक के आगे रिया खड़ी हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रिया ने लिखा, कल, मैं दो साल बाद काम पर गई थी। उन सभी लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया जो मेरे सबसे मुश्किल वक्त में मेरे साथ खड़े रहे। क्या होता है यह मायने नहीं रखता, सूरज हमेशा चमकता है। कभी हार मत मानो।
 
मेरे डैड की मारुति और जलेबी जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं चक्रवर्ती को 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में यहां 28 दिन जेल में रहना पड़ा था। वह अभी जमानत पर हैं। रिया आखिरी बार पर्दे पर अमिताभ बच्चन की फिल्म 'चेहरे' में नजर आई थीं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'हुनरबाज' के सेट पर हुई भारती सिंह की गोद भराई, शो का प्रोमो आया सामने