Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि से पहले रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- दर्द से बड़ी ताकत मिलती है

हमें फॉलो करें सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि से पहले रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- दर्द से बड़ी ताकत मिलती है
, शुक्रवार, 28 मई 2021 (11:15 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पिछले साल 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। सुशांत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर जमकर निशाना साधा गया। वहीं सुशांत केस में हुई ड्रग्स मामले की जांच में रिया चक्रवर्ती को जेल भी जाना पड़ा था। 

 
लगातार ट्रोल होने की वजह से रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थीं। लेकिन अब वह धीरे-धीरे एक्टिव हो रही हैं। वहीं अब सुशांत की पुण्यतिथि से पहले रिया ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। 
 
रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक खास संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा, 'बड़े दर्द से बड़ी ताकत मिलती है। आपको बस भरोसा करना होगा। वहां रुकना पड़ेगा। लव रिया।' 
 
इसके साथ रिया ने कैप्शन में एक बैगनी रंग का दिल वाला इमोजी लगाया है। साथ ही लिखा है- #rheality। रिया की इस पोस्ट को कई लोग सुशांत से जोड़कर देख रहे हैं। रिया की पोस्ट पर कई सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। 
 
रिया चक्रवर्ती के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अमिताभ बच्चन और इमरान हशमी के साथ फिल्म 'चेहरे' में नजर आने वाली हैं। कोरोना महामारी के कारण यह फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जीनत अमान हैं सोमी की बॉलीवुड में सबसे करीबी दोस्त