Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या रणबीर, नीतू कपूर और करण जौहर भी हुए कोरोना पॉजिटिव? रिद्धिमा कपूर ने बताया सच

Advertiesment
हमें फॉलो करें क्या रणबीर, नीतू कपूर और करण जौहर भी हुए कोरोना पॉजिटिव? रिद्धिमा कपूर ने बताया सच
, रविवार, 12 जुलाई 2020 (11:54 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही हलचल मच गई है। दोनों नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर, नीतू कपूर और करण जौहर समेत अमिताभ के नाती के भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की अफवाह उड़ने लगी।

 
अब रिद्धिमा कपूर ने इन खबरों को फेक बताते हुए स्क्रीनशॉट शयर किया। उन्होंने बताया कि उनके घर में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं है। रणबीर, नीतू कपूर सभी स्वस्थ हैं। रिद्धिमा ने फेक ट्विट शेयर करते हुए लिखा, 'ये ध्यान खींचने वाली बात है?? पहले जांचे और सच का पता लगाएं, हम ठीक हैं और अच्छे हैं। अफवाह उड़ाना बंद करें।'
 
बता दें इस पोस्ट में ट्व‍िटर यूजर ने लिखा- 'कन्फर्म्ड रणबीर कपूर, नीतू कपूर, करण जौहर भी कोविड-19 पाए गए हैं। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने रिद्ध‍िमा कपूर द्वारा होस्ट की गई बर्थडे पार्टी अटेंड किया था।'
 
नीतू कपूर ने 8 जुलाई को अपना 62वां जन्मदिन मनाया था। इस खास मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा ने घर में ही छोटी सी पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में नीतू और रिद्धिमा के साथ रणबीर कपूर, करण जौहर, ऋषि कपूर की बहन रीमा कपूर और अगस्त्य नंदा भी शामिल थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित, नानावती अस्पताल और बिग बी के बंगलों के बाहर सुरक्षा सख्त