Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या ऋषि कपूर को कैंसर हुआ है?

हमें फॉलो करें क्या ऋषि कपूर को कैंसर हुआ है?
29 सितंबर की शाम को 5 बजे अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्वीट किया था कि वे इलाज के लिए अमेरिका जा रहे हैं। घबराने की कोई बात नहीं है और न ही अटकलें लगाई जाएं। 
 
वे अमेरिका पहुंचे और इधर भारत में उनकी मां कृष्णा कपूर का निधन हो गया। मां के अंतिम संस्कार में ऋषि कपूर नहीं आ पाए और उनके मना करने के बावजूद अटकलों का दौर शुरू हो गया। 
 
सवाल उठने लगे कि क्या उन्हें कैंसर हो गया है? क्या थर्ड स्टेज का कैंसर है? क्या वे इसीलिए इलाज कराने अमेरिका गए हैं? अटकलों ने अफवाह का रूप ले लिया और जंगल में आग की तरह फैलने लगी। 
 
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने इन सभी अफवाहों के सिरे से खारिज किया। उनका कहना है कि ऋषि अच्छे हैं। उनके टेस्ट 4 अक्टोबर को होंगे। रिपोर्ट आएगी तभी पता चलेगा कि हुआ क्या है। वैसे कैंसर जैसी बातें सिर्फ बातें ही हैं। 
 
रणधीर के अनुसार इस समय कपूर खानदान बुरे दौर से गुजर रहा है। हाल ही में कृष्णा कपूर का निधन हुआ है और ऐसे समय ऋषि को लेकर इस तरह की बातें करना ठीक नहीं है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भोलू को फेसबुक ने ऐसे बचाया