Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऋषि कपूर की सेहत को लेकर आई बड़ी खबर, टल सकती हैं रणबीर-आलिया की शादी

हमें फॉलो करें ऋषि कपूर की सेहत को लेकर आई बड़ी खबर, टल सकती हैं रणबीर-आलिया की शादी
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर इनदिनों अमेरिका में अपना इलाज करा रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि वे मार्च महीने के अंत तक भारत लौट आएंगे। लेकिन अब खुद ऋषि कपूर ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया है


जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में इलाज करा रहे ऋषि कपूर से जब उनके मार्च में भारत आने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस संभावना से साफ इंकार कर दिया। जब ऋषि से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उपचार के बाद वह ठीक हैं, लेकिन स्वास्थ्य सुधरने में थोड़ा वक्त लग रहा है। 
 
webdunia
ऋषि अभी लौटने की स्थिति में नहीं हैं। उनका उपचार धीरे-धीरे चल रहा है। जल्द ही उनके घर लौंटने की उम्मीदें हैं, लेकिन इस महीने के अंत तक वो वापस नहीं आ रहे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं लेकिन ऋषि एक बड़ी मजबूरी की वजह से घर वापस नहीं आ सकते जिसकी वजह से बेटे की शादी की डेट और आगे बढ़ सकती है। 
 
ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ पिछले साल सितंबर में अमेरिका गए थे, जहां वे अपना इलाज करा रहे हैं। हालांकि ऋषि कपूर किस बिमारी से जूझ रहे हैं, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नही आई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वरुण और आदित्य के बाद सामने आया संजय दत्त का लुक, फिल्म कलंक में निभाएंगे बलराज का किरदार