Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शिवाजी महाराज पर फिल्म... बजट 225 करोड़ रु.

Advertiesment
हमें फॉलो करें शिवाजी महाराज पर फिल्म... बजट 225 करोड़ रु.
बाहुबली 2 की सफलता के बाद अब बड़े बजट की फिल्म बनाने का आत्मविश्वास फिल्म जगत में आया है। महाभारत और रामायण पर फिल्म बनाने की पहल चल रही है। महाभारत का बजट एक हजार करोड़ रुपये तो रामायण का पांच सौ करोड़ बताया जा रहा है। 
 
इसी बीच छत्रपति शिवाजी महाराज पर रितेश देशमुख फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का बजट 225 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह फिल्म मराठी और हिंदी में बनेगी। 
 
शिवाजी की भूमिका कौन निभाएगा? निर्माता रितेश ने फैसला लिया है कि वे खुद मराठा किंग की भूमिका निभाएंगे। रितेश की टीम ने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है। 
 
रितेश से जुड़े सूत्रों के अनुसार रितेश एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं जो न केवल शिवाजी जैसी शख्सियत के साथ न्याय कर सके, बल्कि हर व्यक्ति को इस फिल्म पर गर्व हो। 
 
रितेश द्वारा बनाई गई पिछली मराठी फिल्म 'लई भारी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कामयाबी हासिल की थी और इसकी सफलता ने ही रितेश को बड़े बजट की फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणबीर-कैटरीना की 'जग्गा जासूस' की रिलीज डेट फाइनल