Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आठ साल बाद अनाउंस हुआ हिट फ्रेंचाइज़ मस्ती का चौथा पार्ट, क्या मिलाप जावेरी हैं राइट चॉइस

Advertiesment
हमें फॉलो करें आठ साल बाद अनाउंस हुआ हिट फ्रेंचाइज़ मस्ती का चौथा पार्ट, क्या मिलाप जावेरी हैं राइट चॉइस

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 (13:22 IST)
मस्ती वर्ष 2004 में रिलीज हुई थी और इस एडल्ट कॉमेडी को दर्शकों ने हाथो-हाथ लिया था। फिल्म सुपरहिट रही। जब सीक्वल का दौर शुरू हुआ तो 2013 में ग्रैंड मस्ती बनाई गई। फिल्म 2016 में ग्रेट ग्रैंड मस्ती आई। लेकिन क्वालिटी और सक्सेस के मामले में ये फिल्म सीढ़ी नीचे उतरती चली गई। 
 
बहरहाल, अब आठ साल बाद मस्ती 4 बनाने की घोषणा की गई है। विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख की तिकड़ी एक बार फिर नजर आने वाली है। अन्य कलाकारों की घोषणा वक्त आने पर की जाएगी। 

webdunia
 
एक बहुत बड़ा बदलाव ये हुआ है कि इस फ्रेंचाइज़ को बतौर डायरेक्टर मिलाप जावेरी अब आगे ले जाएंगे। मस्ती के पिछले तीनों पार्ट इंद्र कुमार ने निर्देशित किए थे, लेकिन चौथे पार्ट की जवाबदारी मिलाप के हाथों में होगी। 
 
मिलाप इसको लेकर खासे उत्साहित हैं। वे कहते हैं मस्ती में दोस्तों की शरारत, हंसी और शादी के साथ मस्ती भी होती है इसी को लेकर एक नई कहानी के साथ मस्ती 4 बनाई जाएगी। 

 
क्या मिलाप है राइट चॉइस?
मिलाप जावेरी ने अब तक निर्देशक के रूप में 'जाने कहां से आई है' (2010), मस्तीजादे (2016), सत्यमेव जयते (2018), मरजावां (2019) और सत्यमेव जयते 2 (2021) बनाई है और इनमें से अधिकांश फिल्में औसत से भी कम दर्जे की थी। बतौर लेखक वे सफल रहे हैं, लेकिन निर्देशक के रूप में उन्होंने कुछ खास कमाल नहीं किया। ऐसे में उन्हें मस्ती जैसी फ्रेंचाइज के चौथे भाग का निर्देशन सौंपना रिस्की है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपिका पादुकोण हैं प्रेग्नेंट, सितम्बर में देंगी बच्चे को जन्म