Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फरहान अख्तर का एरियल एक्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें फरहान अख्तर का एरियल एक्ट
रॉक ऑन 2 का पहला गीत 'जागो' रिलीज हो चुका है। इसे चौतरफा पसंद किया जा रहा है और 3 मिलियन से भी अधिक बार यह देखा जा चुका है। 
 
इस गाने में जो खास बात देखने को मिली है वह है फरहान अख्तर का एरियल एक्ट। इस गाने की शूटिंग में फरहान ने कुछ बहुत ही बेहतरीन एरियल एक्ट किए हैं। इस गाने के बाद फरहान ने अपनी काबिलियत के स्तर को इस कदर बढ़ा लिया है कि दर्शकों की उत्सुकता कहीं अधिक बढ़ गई है। वे जानने को बेकरार हैं कि फरहान अगला क्या पेश करेंगे। 
रॉक ऑन के संगीत ने धूम मचा दी थी। इसी वजह से दर्शकों को रॉक ऑन 2 के म्यूजिक का भी बेसब्री से इंतजार है। रॉक ऑन ने कई प्रसिद्ध  अवार्ड जीते थे। फिल्म को समीक्षकों ने भी बहुत पसंद किया था। फिल्म में 5 दोस्त कॉलेज के दौरान बनाए गए एक बैंड को जिंदा रखने के लिए फिर से साथ आते हैं। 
 
रॉक ऑन के सीक्वेल बनने की खबर खुश करने वाली थी। जब रॉक ऑन 2 के पोस्टर और फर्स्ट लुक सामने आया तो दर्शकों को खासी खुशी  हुई। रॉक ऑन को यंग लोगों द्वारा खास पसंद किया गया था। 
 
रॉक ऑन 2 का निर्देशन शुजात सौदागर ने किया है। फिल्म में फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पुरब कोहली, प्राची देसाई, श्रद्धा कपूर और  शशांक अरोड़ा की खास भूमिकाएं हैं। फिल्म 11 नवंबर 2016 को रिलीज होगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत सिंह राजपूत एक पल में बने धोनी!