Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वरुण धवन बने चाचा, बच्चों से है बहुत प्यार

हमें फॉलो करें वरुण धवन बने चाचा, बच्चों से है बहुत प्यार
वरुण धवन की भाभी जानवी देसाई धवन जिन्होंने अप्रैल में अपने आने वाले बेबी के लिए बेबी शॉवर का प्रोग्राम रखा था वे मां बन गई हैं। जानवी ने 29 मई 2018 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। रोहित धवन और जानवी देसाई धवन के पैरेंट्स बनने पर पूरा धवन परिवार खुश है। रोहित के पिता डेविड धवन और भाई वरुण धवन नन्ही से घर लाने के लिए बहुत खुश और उत्साहित हैं। 
 
पहले एक इंटरव्यु में वरुण ने बताया था कि उन्हें बच्चों से कितना प्यार है। वरुण ने बताया था कि हां, मैं शादी करना चाहता हूं। मैं अब 29 वर्ष का हूं और मैं जल्द ही बच्चे चाहता हूं। मुझे बच्चों से प्यार है और मैं अपना खुद का बच्चा चाहता हूं। मुझे शादी से हमेशा से बहुत विश्वास है क्योंकि मेरी मां और पिता का रिश्ता इतने सालों से मजबूत रहा है, इसलिए मैंने शादी के सिर्फ उसी पक्ष को देखा है। 
 
कुछ ही दिनों पहले वरुण धवन अपनी सो-कॉल्ड गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ डेट पर गए थे। इसमें उनके साथ उनके भाई और भाभी, रोहित धवन और जानवी देसाई धवन भी थे। सभी बांद्रा के हक्कासन में डिनर डेट पर गए थे। हालांकि वरुण ने कभी नताशा के साथ अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन दोनों कई बार साथ में स्पॉट किए गए है। 
 
घर में बेबी के आने से वरुण बहुत खुश हैं और खबर के मुताबिक एक बड़ी पार्टी प्लान हो रही है। रोहित धवन और जानवी ने 2012 में गोवा में शादी की थी। रोहित भी अपने पापा की तरह बेहतरीन डायरेक्टर हैं। उन्होंने 'देसी बॉयज' और 'ढिशूम' जैसी फिल्में बनाई हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्विम करते हुए मैं क्या पहनूं, हॉट मलाइका अरोरा ने लोगों से पूछा