Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रोहित शेट्टी की फिल्म में अक्षय कुमार

Advertiesment
हमें फॉलो करें रोहित शेट्टी
, सोमवार, 26 सितम्बर 2016 (12:35 IST)
रोहित शेट्टी अब निर्माता बन गए हैं और अक्षय कुमार को लीड रोल में लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। वे इस फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे। निर्देशन की बागडोर उन्होंने प्रियदर्शन को सौंप दी है। प्रियदर्शन ने लंबे समय से हिंदी फिल्म नहीं बनाई है और वे इस फिल्म से वापसी करेंगे। 
 
प्रियदर्शन और अक्षय ने कई फिल्म साथ में की हैं जिनमें से ज्यादातर सफल साबित हुई है। एक बार प्रियन और अक्षय की जोड़ी को साथ में काम करते देख अच्छा लगेगा। दोनों कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और निर्माता रोहित को भी हास्य फिल्म बनाना पसंद है। यह तिकड़ी कुछ अनोखा ही लेकर आएगी ऐसी सभी को उम्मीद है। 
 
इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। अक्षय कुमार इसमें 'लाउड पंजाबी कैरेक्टर' में नजर आएंगे। खास बात यह है कि फिल्म में परेश रावल भी होंगे जिन्होंने अक्षय और प्रियदर्शन के साथ कई फिल्में की हैं। फिलहाल हीरोइन की तलाश जारी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पिंक का धमाका... बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ पार