Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सूर्यवंशी के बाद रोहित शेट्टी बनाएंगे ये फिल्म, प्लान तैयार

सूर्यवंशी के बाद शुरू हो सकती है फिल्म

हमें फॉलो करें सूर्यवंशी के बाद रोहित शेट्टी बनाएंगे ये फिल्म, प्लान तैयार
रोहित शेट्टी ने सिंघम और सिम्बा के रूप में दो पुलिस ऑफिसर फिल्म इंडस्ट्री को दिए हैं जिन्होंने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए हैं। अब वे एटीएस ऑफिसर पर आधारित फिल्म 'सूर्यवंशी' बनाने जा रहे हैं जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल निभा रहे हैं। 
 
अक्षय के साथ रोहित पहली बार फिल्म कर रहे हैं। अब तक उन्होंने अजय देवगन के साथ सबसे ज्यादा फिल्में की हैं। अजय के प्रतिद्वंद्वी शाहरुख खान के साथ भी वे फिल्म कर चुके हैं और हाल ही में रणवीर सिंह के साथ 'सिम्बा' के रूप में रणवीर ने अपने करियर की सबसे सफल फिल्म बनाई है। 
 
आमतौर पर रोहित के बारे में कहा जाता है कि उनकी फिल्मों में फीमेल कैरेक्टर स्ट्रांग नहीं होते हैं, इस पर रोहित सहमत नहीं है। वे कहते हैं कि सिम्बा में कई मजबूत महिला किरदार थे। चेन्नई एक्सप्रेस भी एक तरह से दीपिका पादुकोण की फिल्म थी। 
 
webdunia
एक इंटरव्यू में रोहित ने बताया कि उनके दिमाग में फीमेल कॉप पर आधारित एक कहानी है और वे इस पर फिल्म जरूर बनाएंगे। इसमें हीरोइन को सिम्बा या सिंघम की तरह पेश किया जाएगा। रोहित के अनुसार कुछ ही दिनों में उनकी यह फिल्म शुरू हो जाएगी। हीरोइन का किरदार कौन अदा करेगा? इस पर रोहित का कहना है कि यह स्क्रिप्ट पूरी होने पर ही तय होगा। 
 
सिम्बा रोहित की बेस्ट मूवी 
फिलहाल सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। कलेक्शन भारत में 230 करोड़ से ज्यादा के हो चुके हैं। विदेश में भी इस मसाला फिल्म ने शानदार व्यवसाय कर सभी को हैरान कर दिया है। सिम्बा को रोहित शेट्टी के खास दोस्त अजय देवगन ने रोहित की अब तक बेस्ट मूवी कहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनिल कपूर ने बेटी सोनम कपूर से नेशनल टीवी पर माफी मांगी