Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

RRR Box Office Collection आरआरआर ने रजनीकांत की 2.0 और आमिर खान की पीके को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ा

हमें फॉलो करें RRR Box Office Collection आरआरआर ने रजनीकांत की 2.0 और आमिर खान की पीके को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ा
, मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (12:50 IST)
आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड धूम मचा रही है। रामचरण और जूनियर एनटीआर द्वारा निभाए गए लीड रोल वाली फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। 
 
जहां तक वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात है तो यह मूवी 4 अप्रैल तक 819 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। ऐसा कर यह फिल्म रजनीकांत की '2.0' और आमिर खान की 'पीके' से आगे निकल गई है। 
 
अगर हम भारतीय फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करे तो आरआरआर अब ऑलटाइम लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। अभी भी फिल्म सिनेमाघरों में हैं इसलिए इसके और आगे निकलने की उम्मीद है। 
आरआरआर के हिंदी वर्जन की बात की जाए तो 10 दिनों में यह मूवी  184.59 करोड़ रुपये का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। जल्द ही आरआरआर दो सौ करोड़ क्लब में शामिल होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उर्वशी रौटेला ने परफॉर्मेंस के दौरान बचाया खुद को ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से