Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सारेगामा लिटिल चैंप्स 9 की विनर बनीं 9 साल की जेटशेन, प्राइम में मिले इतने लाख रुपए

हमें फॉलो करें webdunia

WD Entertainment Desk

सोमवार, 23 जनवरी 2023 (11:22 IST)
सिंगिंग रिएलिटी शो 'सारेगामा लिटिल चैंप्स 9' को अपना विनर मिल गया है। सिक्किम की 9 साल की जेटशेन डोहना ने सीजन 9 की विनर बनी हैं। जेटशेन दर्शकों से लेकर जजेस तक का दिल अपनी सुरीली आवाज से जीता। 
 
शो के ग्रैंड फिनाले में जेटशेन ने विनर की ट्रॉफी जीती। जेटशेन को ट्रॉफी के साथ 10 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली है।  वहीं हर्ष सिकंदर फर्स्ट और न्यानेश्वरी घाडगे सेकंड रनर अप बने। 
 
जेटशेन उत्साहित होकर कहती हैं कि उनका सपना पूरा हो गया। 10 लाख रुपए की प्राइज मनी मिलने पर जेटशेन ने कहा कि वो एक पपी खरीदना चाहती हैं और साथ ही एक स्विमिंग पूल घर पर बनवाना चाहती हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा