Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सचिन - ए बिलियन ड्रीम्स अब 26 मई को होगी प्रदर्शित

Advertiesment
सचिन ए बिलियन ड्रीम्स
विश्व क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंडुलकर के जीवन पर बनी फिल्म 'सचिन- ए बिलियन ड्रीम्स' अब 26 मई को प्रदर्शित होगी। पहले यह फिल्म सचिन के बर्थडे (24 अप्रैल) वाले सप्ताह में प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया है। 
इस फिल्म में सचिन के क्रिकेट और निजी जिंदगी के बारे में विस्तार से बताया गया है। कुछ ऐसी बातें भी बताई जाएंगी जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। 
 
रवि भागचंदका और कार्निवल मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन जेम्स एरस्किन ने किया है। फिल्म का टीज़र 14 अप्रैल को जारी किया जाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'बाहुबली 2' में दिखाई देगा यह 'खान'