Publish Date: Mon, 25 Apr 2022 (14:16 IST)
Updated Date: Mon, 25 Apr 2022 (14:22 IST)
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की बॉलीवुड डेब्यू की खबरें समय-समय पर जोर पकड़ती रहती है। एक बार तो कहा गया था कि सारा ने शाहिद कपूर के साथ फिल्म साइन कर ली है। बीच में सचिन को कूदना पड़ा और सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरों में कोई दम नहीं है और सारा तो पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं।
अब फिर चर्चा है कि सारा फिल्मों में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। सारा का रुझान ग्लैमर वर्ल्ड की तरफ है और वे एक्टिंग के लेसन्स भी सीख रही हैं। वे एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती है।
सारा बेहद पॉपुलर हैं। उनकी फोटो काफी पसंद की जाती है और उनके फैंस का कहान है कि सारा का लुक और स्टाइल उन्हें बहुत पसंद है।
देखते हैं कि सारा का ग्लैमवर वर्ल्ड में कब आना होता है या इन बातों में कितनी सच्चाई है। वैसे बिना आग के धुआं भी तो नहीं उठता।