Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कैंसर का मरीज बन सैफ अली खान करेंगे ड्रिंकिंग और स्मोकिंग

Advertiesment
सैफ अली खान
हमशकल्स और बुलेट राजा जैसी फिल्मों के औंधे मुंह गिरने से छोटे नवाब सैफ अली खान तुरंत समझ गए कि बचा-खुचा करियर बचाना है तो कुछ अलग करना होगा। ब्रेक लिया। परिवार में नन्हा मेहमान आया और अब सैफ फिर से जुट गए हैं। इस महीने उनकी रंगून प्रदर्शित होने जा रही है। हॉलीवुड फिल्म 'शेफ' के रिमेक पर काम चल ही रहा है। अब वे एक ऐसी फिल्म करेंगे जिसमें वे कैंसर जैसी भयानक बीमारी के मरीज बन कर वैसी ही बिंदास तरीके से जिंदगी जिएंगे जैसी कि महान फिल्म 'आनंद' में राजेश खन्ना जीते हैं। 
फिल्म का नाम तय तो नहीं है लेकिन इसे अक्षत वर्मा बना रहे हैं। इसे ब्लैक कॉमेडी बताया जा रहा है। कैंसर की बीमारी का पता चलने के बाद सैफ द्वारा निभाया जाने वाला किरदार स्मोकिंग और ड्रिंक्स के मजे भी लेगा जो उसने अब तक नहीं लिए हैं। साथ ही वो वह सब करेगा जो अब तक नहीं किया है। 
 
सैफ की कहानी के साथ-साथ दो कहानियां और चलेंगी। एक कुणाल कपूर और शोभिता धूलीपाला की होगी और दूसरी उभरते हुए गैंगस्टर्स की जिसे विजय राज और दीपक डोब्रियाल अभिनीत करेंगे। तीनों कहानियां एक पाइंट पर आकर मिलेगी। तो तैयार हो जाइए, सैफ को एक धांसू रोल में देखने के लिए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख खान को लेकर बाहुबली ने दी सफाई