Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या करीना कपूर बनने वाली हैं दूसरी बार मां, सैफ संग दिखीं क्लिनिक के बाहर!

हमें फॉलो करें क्या करीना कपूर बनने वाली हैं दूसरी बार मां, सैफ संग दिखीं क्लिनिक के बाहर!
करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई में एक क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया। करीना को क्लीनिक के बाहर देखकर सोशल मीडिया पर कयास लगना शुरू हो गए है कि क्या करीना प्रग्नेंट हैं?


इस दौरान करीना कपूर ऑरेंज कलर की वन शोल्डर ड्रेस पहने थीं। उसके ऊपर लॉन्ग श्रग कैरी किया था। इस वन पीस के साथ करीना ने कोल्हापुरी चप्पल पहनी। वहीं सैफ टी-शर्ट और जींस के साथ कोल्हापुरी चप्पल में दिखे। 
 
करीना और सैफ रात के समय क्लीनिक क्यों पहुंचे थे, इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। क्लीनिक के बाहर निकलने के बाद करीना और सैफ अपनी कार में बैठ गए। दोनों काफी गंभीर नजर आ रहे थे।
करीना और सैफ का एक बेटा तैमूर अली खान है। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। वो बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर स्टारकिड है। बता दें कि करीना इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग कर रही हैं। मां बनने के बाद ये करीना की दूसरी फिल्म है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस वजह से अनुष्का शर्मा ने बनाई फिल्मों में एक्टिंग से दूरी