Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सैफ अली खान की 'शेफ' की रिलीज डेट घोषित

Advertiesment
सैफ अली खान
सैफ अली खान अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही हैं। अब वे नए सिरे से फिल्में कर रहे हैं। हॉलीवुड फिल्म के रिमेक 'शेफ' में वे लीड रोल में हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट घोषित हो गई है। अगले वर्ष 14 जुलाई को यह फिल्म प्रदर्शित होगी। 
इस फिल्म का निर्देशन राजा कृष्ण मेनन कर रहे हैं। राजा ने 'एअरलिफ्ट' नामक सफल फिल्म बनाई है। फिल्म के निर्माता हैं  भूषण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और बांद्रा वेस्ट पिक्चर्स।
 
फिल्म की शूटिंग भारत के कई शहरों और विदेश में की जाएगी। सैफ को उम्मीद है कि इससे उनका करियर 'सेफ' रहेगा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मलाइका और अरबाज ने तलाक की प्रक्रिया शुरू की