Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पिता बनने के बाद सैफ अली खान की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, फैंस को कहा शुक्रिया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Saif Ali Khan
, रविवार, 21 फ़रवरी 2021 (17:38 IST)
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं। वहीं, तैमूर अली खान बड़े भाई बन चुके हैं। करीना ने रविवार सुबह बेटे को जन्म दिया है। इस मौके पर सैफ अली खान ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए परिवार की ओर से उन्हें ढेर सारा प्यार दिया है।

 
सैफ अली खान ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, करीना कपूर ने बेटे को जन्म दिया है। मां और बेबी दोनों ही सुरक्षित हैं और स्वस्थ हैं। फैंस का दिल से शुक्रिया और उन्हें ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद, इतने सपोर्ट के लिए।
 
सैफ और करीना के परिवार की ओर से सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट शेयर हो रही हैं। ननद सबा अली खान ने इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज शेयर करते हुए पोस्ट लिखी। वहीं, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहणी ने भी करीना और सैफ को दूसरे बेबी के आने की बधाई दी।
 
हाल ही में तैमूर अपने छोटे भाई से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे। तैमूर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तैमूर ने एक्साइटेड होकर छोटे भाई का स्वागत किया है। 
 
बता दें कि सैफ अली खान ने करीना कपूर से 16 अक्टूबर 2012 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी। इसके बाद 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया। नन्हें स्टार किड्स में तैमूर सबसे पॉपुलर हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका चोपड़ा ने पति को दिया सरप्राइज, निक जोनास ने वीडियो शेयर कर कहा- थैंक्यू बेब