Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सर्जरी के बाद आईसीयू में शिफ्ट हुए सैफ अली खान, डॉक्टर ने बताया कब होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Saif Ali Khan attack case

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 16 जनवरी 2025 (15:04 IST)
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर में चोरी के इरादे से घुसे अज्ञात शख्स ने एक्टर पर चाकू से हमला कर दिया। सैफ पर 6 बार चाकू से हमला किया गया। इस घटना में एक्टर को गंभीर चोटें आई है। सैफ को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्टर को गर्दन, हाथ और रीढ़ की हड्डी के पास चोटें आई हैं। 
 
अस्पताल में सैफ अली खान की न्यूरो और कॉस्मेटिक सर्जरी की गई है। सर्जरी के बाद डॉक्टर ने एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया है। सर्जरी के बाद सैफ को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। लीलावती अस्पताल की तरफ से एक्टर की हेल्थ अपडेट दी गई है। 
 
webdunia
लीलावती अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नितिन डांगे ने एक्टर की सर्जरी की है। उन्होंने बताया कि सैफ को कल सुबह आईसीयू से शिफ्ट कर दिया जाएगा। एक-दो दिन में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। 
 
डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ की रिढ़ की हड्डी के पास 2.5 इंच चाकू का टुकड़ा फंसा था, जिसे सर्जरी के जरिए निकाल दिया गया है। पूरे शरीर पर घाव के 6 निशान मिले हैं, जिनमें से 2 जख्म गहरे हैं। 
 
बता दे कि इस मामले में पुलिस ने हमला करने वाले शख्स की पहचान कर ली है। वह चोरी के इरादे से एक्टर के घर में घुसा था। बांद्रा पुलिस ने घटना के वक्‍त और उससे पहले की सीसीटीवी फुटेज खंगाली है, जिसमें 2 संदिग्‍धों को देखा गया है। बांद्रा पुलिस ने मामले में लूट और हमले की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा था शख्स, पुलिस ने की हमलावर की पहचान