Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गोलमाल अगेन के कलाकारों को कितनी मिली फीस

हमें फॉलो करें गोलमाल अगेन के कलाकारों को कितनी मिली फीस
गोलमाल अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर झंडा गाड़ दिया है और अपनी लागत वसूल ली है। निर्माताओं को तो पहले ही फायदा हो गया था अब वितरकों को भी मुनाफा होने लगा है। फिल्म में अजय देवगन सबसे बड़े सितारे हैं। उन्हें और निर्देशक रोहित शेट्टी को सबसे तगड़ी फीस मिली है। बाकी कलाकारों की स्टार वैल्यू इतनी नहीं है इसलिए उनकी फीस भी कम है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आइए जानते हैं कि किस कलाकार को कितनी फीस मिली। 
अजय देवगन 
अजय देवगन की पिछली कुछ फिल्में भले ही न चली हो, लेकिन प्राइस बरकरार है। गोलमाल सीरिज के तो वे आवश्यक अंग हैं। उन्हें लगभग 25 करोड़ रुपये मिले हैं। 

तब्बू
तब्बू भले ही ज्यादा फिल्में न करती हों और स्टारडम की चमक भी कम पड़ गई हो, लेकिन उनकी बेहतरीन अभिनेत्री के रूप में प्रतिष्ठा हैं। अजय के बाद सबसे बड़ा नाम फिल्म में उनका ही है। उन्हें अजय के बाद सबसे ज्यादा रकम ढाई करोड़ रुपये मिली है। अरशद वारसी को भी ढाई करोड़ रुपये मिले हैं। 
webdunia

परिणीति चोपड़ा 
परिणीति चोपड़ा की पिछली कुछ फिल्में लगातार असफल रही हैं और वे अपनी साथ वाली हीरोइनों से पिछड़ गई हैं। गोलमाल अगेन जैसी सफल फिल्म से जुड़ना तो उनके लिए बड़ी बात है। उन्हें दो करोड़ रुपये मिले हैं। 
webdunia
 
 
 

तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपदे 
ये सब बतौर हीरो फ्लॉप हो चुके हैं। अकेले के दम पर फिल्म चलाना इनके बूते की बात नहीं है। भीड़ में खप जाते हैं। इन सबको दो-दो करोड़ रुयपे मिले हैं। 
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मौका मिला तो फिर एक बार यह फिल्म बनाऊंगा: शाहरुख खान