Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान खान और भांजे आहिल का प्यार

हमें फॉलो करें सलमान खान और भांजे आहिल का प्यार
सलमान खान आजकल अपने भांजे आहिल खान के साथ काफी वक़्त बिता रहे है। हाल ही में सलमान की बहन और आहिल की मां अर्पिता खान ने दोनों का एक वीडियो पोस्ट किया है जो बहुत ही खूबसूरत है। इसमें सलमान खान भांजे आहिल को पकड़े हुए लेटे हैं। 
 
सलमान उसे एक तरफ लेटाते और फिर अपनी फिल्म सुलतान का गाना गाते है। आहिल भी इसे एंजॉय कर रहा है। थोड़ी देर बाद अहिल भी सलमान पर चढ़ने की कोशिश करता है। इस 60 सेकंड की वीडियो में आहिल प्यारे लग रहे हैं। 
 
सलमान खान का बच्चों के लिए प्रेम जगजाहिर है। अपनी बहन अर्पिता के बेटे आहिल के जन्म के बाद से सलमान अपना काफी वक़्त उसी के साथ बिताते हैं। जिसके फोटो और वीडियो अर्पिता कई बार शेयर करती हैं। और इस बार दोनों की बॉन्डिंग बहुत ही प्यारी लग रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनी लियोन ने हवाई जहाज में किसे बांधी राखी?