Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

OMG: सलमान फिल्म से आउट... अभिषेक इन!

हमें फॉलो करें OMG: सलमान फिल्म से आउट... अभिषेक इन!
बॉलीवुड में इस बात की खूब चर्चा हो रही है। सलमान खान के पास समय नहीं है। 'सुल्तान' के बाद वे कबीर खान के प्रोजेक्ट में व्यस्त हो जाएंगे और इस निर्देशक की फिल्म के लिए उनके पास डेट्स नहीं है, लिहाजा सलमान ने फिल्म करने से मना कर दिया है और निर्देशक ने यह फिल्म अभिषेक को ऑफर की और उन्होंने हामी भर दी। 
कौन सी है ये फिल्म... अगले पेज पर
 
 

राजकुमार संतोषी ने 22 वर्ष पहले सलमान को लेकर 'अंदाज अपना अपना' बनाई थी। अब अपने करियर को संवारने के लिए वे सलमान से मिले और एक्शन-कॉमेडी फिल्म ऑफर की। सलमान को यह ऑफर जम गया और उन्होंने फिल्म करने के लिए हां कर दी। ये बात भी तय हो गई है कि 2017 की दिवाली पर फिल्म को प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म के निर्माता सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री होंगे, लेकिन अब सलमान ने फिल्म करने से इंकार कर दिया और उनकी जगह अभिषेक को ले लिया गया है। 
क्या कहना है अभिषेक खेमे का... अगले पेज
webdunia
 
 

अभिषेक बच्चन खेमा इस बात से इंकार कर रहा है। उनका कहना है कि यह महज अफवाह है और उनके पास इस तरह का कोई ऑफर अब तक नहीं आया है। बॉलीवुड के खबरचियों का मानना है कि सलमान के पास डेट्स नहीं है, लेकिन वे रास्ता ढूंढ रहे हैं ताकि राजकुमार संतोषी की इस फिल्म को वे ही पूरा कर सकें। यही नहीं, उन्होंने तो हीरोइन का नाम भी तय कर लिया है। 
कौन है ये हीरोइन... अगले पेज पर
webdunia
 
 

सलमान ने कैटरीना कैफ का नाम सुझाया है। संतोषी के साथ कैटरीना 'अजब प्रेम की गजब कहानी' कर चुकी हैं। संतोषी का मानना है कि सलमान-कैटरीना की जोड़ी अच्‍छी भी लगती है। रणबीर से ब्रेकअप के बाद कैटरीना फिर अपने काम पर ध्यान दे रही हैं और शायद इसी वजह से सलमान ने उनके नाम की सिफारिश की है। 
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई रितेश देशमुख की चोरी (वीडियो)