Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान और रितिक को अक्षय ने पछाड़ा

हमें फॉलो करें सलमान और रितिक को अक्षय ने पछाड़ा
अक्षय कुमार की इस वर्ष प्रदर्शित हुई फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिली थी। फिल्म ने सौ करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया और हिट रही। 
 
कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीवी पर प्रीमियर हुआ। छोटे परदे पर भी इस फिल्म को भारी संख्या में दर्शक मिले। इसकी टीवी रेटिंग सलमान की सुल्तान और रितिक रोशन की काबिल से भी ज्यादा रही। 
 
जॉली एलएलबी 2 को 3.83 टीवी रेटिंग्स मिली जबकि सुल्तान को 3.32 और रितिक रोशन की काबिल को 2.37 रेटिंग्स मिली थी। फॉक्स स्टार स्टुडियो के सीईओ विजय सिंह इससे बेहद प्रसन्न हैं। 
 
उनका कहना है कि टीवी पर भी जॉली एलएलबी 2 को मिली सफलता दर्शाती है कि भारतीयों ने जॉली के किरदार को पसंद किया है। साथ ही अक्षय कुमार जैसे सितारे की मौजूदगी ने जॉली को लोकप्रिय करने में अहम भूमिका निभाई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मलाइका अरोरा को जिम में मिला सारा का साथ... देखिए शानदार फोटो