आम लोगों की तरह सलमान खान बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ के दिल में भी राज करते हैं। सलमान को पांच साल की सजा जैसे ही सुनाई गई बॉलीवुड में मायूसी छा गई। उनके करोड़ों फैंस दु:खी हो गए। सभी चाहते हैं कि सलमान जमानत लेकर बाहर आ जाए। आइए जानते हैं कि ट्वीटर के माध्यम से सेलिब्रिटीज ने क्या कहा।
वे वो इंसान हैं जिन्होंने मेरी मां की जिंदगी बचाई थी। मैं यह बात कभी नहीं भूल सकती। मेरा ट्वीट फैसले को लेकर नहीं है। यह एक दोस्त की भावुक स्वीकारोक्ति है। - दीया मिर्जा
बुरी खबर है। समझ में नहीं आ रहा है कि क्या कहूं। जो भी हो, मैं सलमान के साथ हूं। वे अच्छे इंसान हैं और यह बात कोई उनसे छीन नहीं सकता। - सोनाक्षी सिन्हा
यह कोई मायने नहीं रखता कि अदालत क्या कहती है। चाहे कुछ भी हो मैं सलमान के साथ खड़ा हूं। जिंदगी कितनी अस्थिर है। आशा और प्रार्थना करता हूं कि वे और मजबूत बनेंगे जैसे कि वे हमेशा से रहे हैं। - अर्जुन कपूर
कानून को अपना काम करने दीजिए। फैंस को अपना काम करने दीजिए। दोनों के निर्णयों अलग होंगे और हम जानते हैं कि कौन जीत सकता है। - आयुष्मान खुराना
लोगों को घर देने की जिम्मेदारी सरकार की है। यदि किसी भी देश में कोई सड़क पर नहीं सोएगा तो सलमान किसी भी पर भी कार नहीं चढ़ाएगा। यह तो ऐसे ही हुआ कि कोई पटरी पार करने की कोशिश में मारा गया और सजा ट्रेन ड्राइवर को दी गई। - फराह अली खान
सोच कर ही दु:ख होता है। हम आपके साथ हमेशा हैं। - परिणीति चोपड़ा
ठेस पहुंचती है जब आपको सजा होती है, भले ही वे गलत हों। हम आपसे प्यार करते हैं और हमेशा आपके साथ हैं। - आलिया भट्ट
कुत्ता रोड पर सोएगा, कुत्ते की मौत मरेगा, रोड्स गरीबों के बाप की नहीं है। मैं भी एक वर्ष बेघर था लेकिन कभी रोड पर नहीं सोया। - अभिजीत