Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' का ट्रेलर रिलीज, जीजा आयुष शर्मा से भिड़ते नजर आए सलमान खान

हमें फॉलो करें 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' का ट्रेलर रिलीज, जीजा आयुष शर्मा से भिड़ते नजर आए सलमान खान
, सोमवार, 25 अक्टूबर 2021 (18:41 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक मेगा इवेंट में सलमान खान ने फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च किया। 

 
3 मिनट 5 सेकंड का यह ट्रेलर एक्शन से भरा हुआ है। ट्रेलर में सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा संग दो-दो हाथ करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में जबरदस्त डायलॉग्स की भरमार है। 
 
अपनी हर फिल्म की तरह सलमान खान इसमें भी शर्टलेस लुक में नजर आने वाले हैं। सलमान और आयुष दोनों ही अपनी जबरदस्त बॉडी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। सलमान खान फिल्म में जहां सिख पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं वहीं युष शर्मा गुंडे के रोल में हैह। 
 
फिल्म में आयुष शर्मा की लेडी लव का रोल महिमा मकवाना निभा रही हैं। वह इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। महिमा और आयुष का फिल्म में रोमांटिक रूप भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। इसके अलावा फिल्म में एक्ट्रेस प्रज्ञा जयसवाल भी हैं।
 
कोरोना और लॉकडाउन के बाद सलमान खान की ये पहली फिल्म है, जो थिएटर में रिलीज होने जा रही है। अंतिम पुलिस वर्सेज गैंगस्टर ड्रामा है। फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है। 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' 26 नवंबर को रिलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की तस्वीर हुई वायरल, इंडस्ट्री से अचानक हो गई थीं गायब