Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बुर्ज खलीफा पर एक्शन करते दिखेंगे सलमान और शाहरुख खान, जबरदस्त होगा 'पठान' का फाइट सीन

हमें फॉलो करें बुर्ज खलीफा पर एक्शन करते दिखेंगे सलमान और शाहरुख खान, जबरदस्त होगा 'पठान' का फाइट सीन
, बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (17:19 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिल्म को लेकर कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान कैमियो करेंगे, इसके बारे में तो पहले ही जानकारी सामने आ चुकी हैं। अब 'पठान' के फाइट सीन को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

 
बताया जा रहा है कि शाहरुख और सलमान खान बुर्ज खलीफा पर एक धमाकेदार फाइट सीन शूट करते दिखाई देंगे। खबरों की माने तो 'पठान' में शाहरुख-सलमान का एक फाइट सीन होगा, जिसके लिए खास प्लानिंग की गई है। ये फाइट सीन दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर शूट किया जाएगा।
 
webdunia
इस सीन को लेकर कहा गया है- शाहरुख, जॉन और दीपिका बुर्ज खलीफा वाले सीन का हिस्सा होने वाले हैं। इस क्लाइमेक्स सीन में ही सलमान खान की भी एंट्री होती दिखेगी और फिर सभी साथ में जॉन अब्राहम से टक्कर लेंगे।
 
webdunia
सलमान-शाहरुख 'पठान' में एक्शन अवतार में नजर आएंगे और दोनों का धमाकेदार एक्शन सीन बुर्ज खलीफा के टॉप पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान अपने टाइगर फ्रैंचाइजी के किरदार में नजर आएंगे। ये सीन दोनों सुपरस्टार्स के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा, ऐसे में मेकर्स ने हाई लेवल स्टंट मास्टर का इंतजाम किया है।
 
बता दें कि शाहरुख और सलमान, इससे पहले भी एक-दूसरे की फिल्म में कैमियो करते दिखाई दिए हैं। जिसमें कुछ कुछ होता है, ओम शांति ओम, जीरो, हर दिल जो प्यार करेगा और ट्यूबलाइट शामिल हैं। सलमान खान ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' और 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग भी पूरी कर ली है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'सरगम की साढ़ेसाती' एक्ट्रेस अंजलि तत्रारी बोलीं- यह शो मेरे लिए घर वापसी जैसा