Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पर्दे पर फिर साथ नजर आएगी सलमान-शाहरुख खान की जोड़ी, 29 साल बाद फिर रिलीज हो रही करण अर्जुन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Film Karan Arjun Re Release

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 28 अक्टूबर 2024 (14:30 IST)
साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'करण अर्जुन' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान साथ नजर आए थे। फिल्म के डायलॉग से लेकर गानों तक को फैंस का खूब प्यार मिला था। वहीं अब यह फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
 
मेकर्स ने फिल्म को रि-रिलीज करने की घोषणा की है। सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर 'करण अर्जुन' की दोबारा रिलीज की अनाउंसमेंट की है। फिल्म का नया टीजर भी जारी हुआ है। यह फिल्म 22 नवंबर को फिर से बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। 
 
फिल्म का टीजर शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, 'राखी जी ने सही कहा था फिल्म में, मेरे करण अर्जुन आएंगे। 22 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में।' 
 
बता दे कि 'करण अर्जुन' में सलमान खान, शाहरुख खान, काजोल, ममता कुलकर्णी, राखी और अमरीश पुरी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया है। फिल्म की कहानी पुर्नजन्म और बदला लेने पर आधारित है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शख्स ने दी लॉरेंस बिश्नोई को धमकी, बोला- अगर सलमान भाई को कुछ हुआ तो...