Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनुष्का शर्मा ने लिया सलमान से पंगा?

Advertiesment
हमें फॉलो करें सलमान खान
सलमान खान से पंगा लेने की हिम्मत इस समय फिल्म इंडस्ट्री में किसी में नहीं है। वे सुपरस्टार हैं और सभी उनके साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन अनुष्का शर्मा इन दिनों सल्लू से खफा बताई जा रही हैं। हाल ही में सलमान ने अनुष्का के 'खास दोस्त' विराट कोहली को चिकना कह दिया। यह बात अनुष्का के दिल को चुभ गईं। विराट का इस तरह मजाक बनाया जाना अनुष्का को पसंद नहीं आया। यही वजह है कि उन्होंने सलमान से संबंधित एक सवाल टाल दिया और जता दिया कि सलमान से वे नाराज हैं। 
एनएच 10 का प्रचार कर रही अनुष्का से पूछा गया कि आमिर और शाहरुख के साथ तो उन्होंने फिल्म कर ली है। सलमान के साथ वे कब दिखाई देंगी। अनुष्का ने कहा कि इस वर्ष उनकी तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। उसके बाद एक फिल्म शुरू होगी जिसमें सलमान नहीं है। साथ ही उन्होंने इस खबर का भी खंडन किया कि 'सुल्तान' नामक सलमान वाली फिल्म उन्हें ऑफर हुई हैं। 
 
एक तरह से अनुष्का ने जाहिर कर दिया कि वे इस समय बेहद व्यस्त हैं और सलमान के लिए उनके पास समय नहीं है। अब ये बातें सलमान से पंगा लेने के लिए काफी हैं। सलमान इन बातों को किस तरह से लेते हैं ये तो वक्त बताएगा, लेकिन सलमान कैम्प वालों का कहना है कि अनुष्का को इतना बुरा नहीं मानना चाहिए। भाई की तो आदत है मजाक करने की। शायद अनुष्का की बातों को सलमान मजाक में ले। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi