Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान के जन्मदिन पर बड़ी घोषणा... ईद 2019 पर आएगी यह फिल्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें सलमान के जन्मदिन पर बड़ी घोषणा... ईद 2019 पर आएगी यह फिल्म
ईद पर अपनी फिल्म को रिलीज करने का सिलसिला सलमान खान बनाए रखना चाहते हैं। ईद 2018 पर उनकी 'रेस 3' रिलीज होने वाली है। सलमान के जन्मदिन पर बताया गया कि 2019 की ईद पर भी उनकी ही फिल्म रिलीज होगी। 
 
सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री 'भारत' नामक फिल्म बनाने वाले हैं। इसे ईद 2019 पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म के निर्देशक का जिम्मा अली अब्बास ज़फर संभालेंगे जो सलमान के साथ 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सफल फिल्म बना चुके हैं। 
 
पहले इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी करने वाले थे, लेकिन संतोषी की लेटलतीफी से परेशान होकर सलमान ने अली को चुना है। वैसे भी सलमान इन दिनों अपने पसंदीदा निर्देशकों को फिल्म में फिट कराने लगे हैं। रेस 3 में भी उन्होंने अब्बास-मुस्तान को हटा कर रेमो डिसूजा को चुना है। 
 
'भारत' के लिए अन्य कलाकारों का चयन बाकी है। खबर है कि हीरोइन के रूप में दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विराट-अनुष्का के वेडिंग रिसेप्शन के खास फोटो