Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धोनी की राह पर सलमान खान...

हमें फॉलो करें धोनी की राह पर सलमान खान...
बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' ने भूचाल ला दिया है। फिल्म रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल कर रही है। उनके घर में जश्न का माहौल है। सलमान के फैंस पार्टी कर रहे हैं, लेकिन सलमान खान इन सब बातों से दूर हैं। न वे सफलता का जश्न मना रहे हैं और न कहीं आ जा रहे हैं। मानो सफलता से उन्हें कोई सरोकार नहीं हो। 
सलमान से जुड़े लोगों का कहना है कि सलमान ऐसे ही हैं। सफलता-असफलता उन पर ज्यादा असर नहीं डालती हैं। सुल्तान की सफलता से वे खुश हैं, लेकिन इस बात का ढिंढोरा नहीं पीट रहे हैं। ईद की पार्टी में भी वे नजर नहीं आएं। मेहमानों से मिले और गायब हो गए। फोटो में भी नजर नहीं आएं। घर के बाहर खड़े प्रशंसकों का उन्होंने अभिवादन किया। 
 
सलमान के इस व्यवहार को देख क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की याद आ रही है। वे भी टीम को सफलता मिलने के बाद इसी तरह से गायब हो जाते थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जबरदस्त... शानदार... बेफिक्रे का पोस्टर