Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान ने दिशा पाटनी की वजह से तोड़ दी अपनी नो-किसिंग पॉलिसी

हमें फॉलो करें सलमान खान ने दिशा पाटनी की वजह से तोड़ दी अपनी नो-किसिंग पॉलिसी
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने अब तक के फिल्मी सफर में स्क्रीन पर किस नहीं करने का विकल्प चुना था, लेकिन इस बार उन्होंने दिशा पाटनी की हॉटनेस के सामने घुटने टेक दिए है और पहली बार फिल्म 'भारत' में ऑन स्क्रीन किसिंग सीक्वेंस को अंजाम दिया है।


अपने हॉट लुक्स से सबको दीवाना करनेवाली दिशा पाटनी ने अपने सह कलाकार सलमान खान को अपनी आदाओं से आकर्षित कर लिया है जिस वजह से सलमान खान अपनी नो किसिंग पालिसी भी ब्रेक करने से नहीं हिचकिचाए। 
 
webdunia
हाल ही में रिलीज हुए भारत के स्लो मोशन गाने ने तहलका मचा दिया है पर सलमान और दिशा की किस इस गाने में चर्चा का विषय बनी हुई हैस गाल पर एक प्यारभरी किस के साथ दिशा पाटनी और सलमान खान की जोड़ी अपनी ताजा केमिस्ट्री के साथ सुर्खियां बटोर रही है।
 
webdunia
सर्कस से तालुख रखने वाली एक कलाकार का किरदार निभाते हुए, दिशा पाटनी फिल्म में सलमान खान की युवा प्रेमिका की भूमिका निभा रही है। साल 1964 में स्थापित, जब सर्कस एक शानदार दौर में हुआ करता था, स्लो मोशन में 60 के दशक से सर्कस के विशाल सेटअप को पुर्नजीवित किया गया है।
 
फिल्म में सलमान और कैटरीना के साथ-साथ तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर जैसे सितारें नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान 6 अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। यह फिल्म 2019 की ईद पर रिलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीदेवी बंगलो की रिलीज से पहले ही प्रिया प्रकाश वारियर को मिली दूसरी बॉलीवुड फिल्म