Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान ने सेट पर लड़कियों की ड्रेस को लेकर क्यों बनाया था रूल? एक्टर ने बताई वजह

हमें फॉलो करें सलमान खान ने सेट पर लड़कियों की ड्रेस को लेकर क्यों बनाया था रूल? एक्टर ने बताई वजह

WD Entertainment Desk

, रविवार, 30 अप्रैल 2023 (17:51 IST)
salman khan dress code rule : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म से पलक तिवारी और शहनाज गिल ने बॉलीवुड डेब्यू किया है। बीते दिनों पलक ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि सलमान खान ने अपनी फिल्म के सेट पर लड़कियों के लिए एक ड्रेस कोड बना रखा है। वे सेट लो नेकलाइन कपड़े नहीं पहन सकती हैं। हालांकि बाद में पलक ने अपने बयान से यूटर्न ले लिया था। 

 
पलक के इस बयान के बाद सलमान खान की काफी आलोचना हुई थी। अब इसपर खुद सलमान खान का रिएक्शन आया है। आप की अदालत शो में सलमान खान ने लड़कियों के लिए सेट पर ड्रेस कोड वाले विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सलमान ने बताया कि उन्होंने ऐसा नियम इसलिए बनाया था क्योंकि उनका मानना है कि महिलाओं की बॉडी काफी कीमती और वो जितना ढका हुआ हो उतना बेहतर है।
 
सलमान ने कहा, मामला लड़कियों का नहीं लड़कों है, वो जिस तरह से महिलाओं को देखते हैं वो उन्हें सही नहीं लगता। मैं नहीं चाहता हूं कि उन्हें इन चीजों से गुजरना पड़े।  इसलिए ही उन्होंने सेट पर फुल नेकलाइन वाली ड्रेस को लेकर नियम बनाया था।
 
बता दें कि पलक तिवारी ने कहा था कि सलमान खान ने गाइडलाइन बनाकर रखी है कि फिल्म सेट पर लड़कियां किस तरह के आउटफिट्स में रहेंगी। उन्हें डीप नेकलाइन पहनना मना था। सलमान खान ने सेट पर सभी फीमेल क्रू मेंबर्स के लिए यह लागू किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पिता बनना चाहते थे सलमान खान, बताया क्या था प्लान