Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा अपनी अगली फिल्म में निभाएंगे यह किरदार

हमें फॉलो करें सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा अपनी अगली फिल्म में निभाएंगे यह किरदार
, गुरुवार, 6 जून 2019 (15:22 IST)
सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब आयुष शर्मा अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं। फिल्म का नाम क्वाथा है और इस फिल्म में आयुष एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे।


करण बुटानी के निर्देशन में बन रही आयुष की फिल्म पर सितंबर में काम शुरू किया जाएगा। फिल्म निर्देशक करण ने बताया कि यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है और इसे मणिपुर में शूट किया जाएगा। 
 
webdunia
करण ने कहा, यह एक रियल लाइफ स्टोरी है और क्वाथा शब्द मणिपुर में मौजूद एक जगह से लिया गया है। यह एक गांव है जो भारत और म्यांमार की सीमा पर मौजूद है, यह एक जवान और इस गांव के साथ उसके रिश्ते की कहानी है।

निर्देशक ने कहा कि आयुष इस फिल्म के लिए पूरी तरह से परफेक्ट हैं। हमारी बात पहली ही मुलाकात में बन गई थी। नॉर्थ ईस्ट पर बहुत कम ही फिल्में बनी हैं और अब वक्त आ गया है कि बाकी का भारत और पूरी दुनिया ये देखे कि यह कितना खूबसूरत है।
 
आयुष शर्मा भी अपनी अगली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि एक आर्मी ऑफिसर का रोल प्ले करना मेरे लिए गर्व का विषय है। वह शूटिंग का इंतजार कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'सूर्यवंशी' में हुई इस विलेन की एंट्री, अक्षय कुमार संग होगी खतरनाक जंग