Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जान से मारने की धमकी के बाद सलमान खान ने खरीदी बुलेटप्रूफ कार

हमें फॉलो करें जान से मारने की धमकी के बाद सलमान खान ने खरीदी बुलेटप्रूफ कार
, रविवार, 31 जुलाई 2022 (13:32 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को बीते दिनों जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हाल ही में सलमान खान मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी मिले थे और हथियार रखने के लिए लाइसेंसी मांगा था।

 
वहीं अब सलमान खान ने अपनी सुरक्षा के लिए एक बुलेटप्रूफ कार भी खरीदी है। सलमान खान अब सफेद कलर की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजरकार में चलने लगे हैं। हालांकि, उनकी नई कार लेटेस्ट मॉडल नहीं है, लेकिन यह बुलेटप्रूफ कार उन्हें सुरक्षित रखने का काम करेगी। इतना ही नहीं उनके साथ हथियारबंद सिक्योरिटी गार्ड्स का एक दस्ता भी रहता है। 
 
बता दें कि पिछले दिनों सलमान खान के पिता सलीम खान को एक और धमकीभरा लेटर मिल था। सलमान खान को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से ही सलमान पब्लिक के बीच कम ही नजर आते हैं। वह ईद के मौके पर फैंस का अभिनंदन करने भी अपनी बालकनी में नहीं आए थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्लू लहंगे में सारा अली खान का दिलकश अंदाज, लेकिन इस वजह से हो गईं ट्रोल