Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दबंग 3 में सलमान खान के सामने होगा ये विलेन

Advertiesment
हमें फॉलो करें दबंग 3 में सलमान खान के सामने होगा ये विलेन
दबंग सीरिज की तीसरी फिल्म की तैयारी चल रही है। निर्माता अरबाज खान इस समय कलाकारों के लुक टेस्ट में लगे हुए हैं। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा दबंग 3 में भी नजर आएंगे। अन्य कलाकारों को चुना जा रहा है। 
 
सबसे अहम है कि विलेन का रोल कौन निभाएगा क्योंकि दबंग सीरिज में विलेन का रोल भी जबरदस्त होता है। दबंग में सोनू सूद ने छेदीसिंह  बन कर खलनायकी दिखाई थी। 
 
दबंग 2 में ठाकुर बच्चा सिंह के रूप में प्रकाश राज दिखाई दिए थे जो चुलबुल पांडे के सामने मुसीबतें खड़ी करता है। 

webdunia

 
दबंग 3 के लिए साकिब सलीम का नाम विलेन के रूप में सामने आ रहा है। साकिब ने हाल ही में सलमान खान की रेस 3 में नजर आए थे। रेस 3 जैसी बड़ी फिल्म के जरिये उन्हें अब और बड़े मौके मिलने जा रहे हैं। 
 
सूत्रों का कहना है कि साकिब से सलमान खासे प्रभावित हैं। वे फिल्म में युवा विलेन चाहते हैं और इसीलिए उन्होंने साकिब के नाम की सिफारिश की है। आने वाले दिनों में इसकी घोषणा हो सकती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉक्स ऑफिस पर परमाणु का चौथा और राजी का छठा सप्ताह