Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपवीर के रिसेप्शन को छोड़ थाईलैंड में नाचते दिखे सलमान खान

Advertiesment
Salman Khan
बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी के बाद 1 दिसंबर को बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी लेकिन इस पार्टी से सलमान खान गायब दिखे। 
 
सलमान के पार्टी में नहीं आने से तमाम तरह की अटकलें लगीं लेकिन अब असली वजह सामने आ गई है। दरअसल सलमान इंडस्ट्रियलिस्ट किशोर समतानी के बेटे कुणाल-दिव्या की शादी अटेंड करने फुकेट (थाईलैंड) गए थे। सलमान के अलावा अक्षय कुमार भी इसी शादी में गए थे। जिस कारण वो दीपवीर रिसेप्शन का हिस्सा नहीं बन सके। 
 
सलमान खान ने हाल ही में इस शादी का वीडियो साझा किया जिसमें उनका खास अंदाज दिखाई दिया। इस वीडियो में सलमान खान अपने गाने 'ओ ओ जाने जाना' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। 
 
webdunia
दीपवीर की रिसेप्शन पार्टी में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, सारा अली खान, रितिक रोशन, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन और हेमा मालिनी जैसे कई और सितारों ने शिरकत की थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

3,720 घंटों की मेहनत के बाद तैयार हुआ था प्रियंका की शादी का लहंगा, लिखा था पति का नाम




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi