Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक्स गर्लफ्रेंड ने सलमान खान पर लगाया आरोप, बताया 'महिलाओं को पीटने वाला'

हमें फॉलो करें एक्स गर्लफ्रेंड ने सलमान खान पर लगाया आरोप, बताया 'महिलाओं को पीटने वाला'
, शनिवार, 20 अगस्त 2022 (11:21 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भले ही 56 साल की उम्र में भी कुंवारे हो, लेकिन उनका नाम कई हसिनाओं के संग जुड़ चुका है। फिल्म एक्ट्रेस सोमी अली से भी सलमान का नाम नब्बे के दशक में जुड़ा था। सलमान की सोमी अली इतनी दीवानी थीं कि उनसे मिलने वह विदेश से मुंबई तक आ गई। 

 
सोनी न केवल बॉलीवुड में हीरोइन बन गईं, बल्कि सलमान की 'खास दोस्त' भी बन गईं। बाद में दोनों का ब्रेकअप हुआ और वे फिर अपने वतन लौट गईं। सोमी अक्सर सलमान का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सलमान खान की निंदा की है। 
 
webdunia
सोमी ने सलमान पर महिलाओं को पीटने का अरोप लगाया, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, इनकी 'पूजा' करना बंद करो प्लीज। अभिनेत्री ने सलमान का नाम लिए बिना लिखा, 'एक महिला को मारने वाला, और सिर्फ मुझे ही नहीं मारा, बल्कि बहुत लोगों को मारा है। आपको पता नहीं है।'
 
सोमी अली का यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल होने के बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया। जिस अकाउंट से ये पोस्ट किया गया था वो वेरिफाइड नहीं है, लेकिन इसे ही सोमी का असली इंस्टा अकाउंट कहा जाता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंडियन आइडल पवनदीप के फैंस न हो परेशान, वीजा पॉलिसी में बदलाव भी नहीं रोक पाए उनके कदम