Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी का चौंकाने वाला खुलासा, 3 बार हुईं यौन शोषण का शिकार

हमें फॉलो करें सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी का चौंकाने वाला खुलासा, 3 बार हुईं यौन शोषण का शिकार
, शनिवार, 13 मार्च 2021 (10:58 IST)
कभी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की गर्लफ्रेंड रहीं सोमी अली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। बताया जाता है कि 90 के दशक के दौरान मैंने प्यार किया में सलमान खान को देखने के बाद सोमी अली पाकिस्तान से भारत उनसे शादी करने आई थीं।

 
हाल ही में एक इंटरव्यू में सोमी अली ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वो 5 और 9 साल की उम्र में शोषण का शिकार हो चुकी हैं। इसके बाद 14 की उम्र में भी उनके साथ रेप की घटना हुई थी। सोमी ने बताया कि 'पाकिस्तान में जब मैं 5 साल की थी, तो मेरे साथ 3 बार ऐसी घटना हुई मैंने अपने माता-पिता को बताया तो इस पर एक्शन लिया गया।'
 
सोमी अली ने कहा कि मेरा पहला यौन शोषण पाकिस्तान में हुआ था। मैं तब 5 साल की थी। मैंने माता-पिता को इसके बारे में बताया था। एक्शन भी लिया गया। क्या मैंने गलत किया था। मेरे माता-पिता ने बताया कि ये बात किसी से बताना नहीं। मेरे दिमाग में ये कई सालों तक रहा और सोच रही थी कि क्या मैंने कुछ गलत किया था? 
 
उन्होंने कहा, फिर 9 और 14 साल की उम्र में फिर से ऐसी घटना हुई माता-पिता मुझे सुरक्षा दे रहे थे, लेकिन मैं इसे समझ नहीं पाई। 9 साल की उम्र में मेरे साथ फिर ऐसी घटना हुई। फिर 14 साल की उम्र में भी। 
 
बता दें कि सोमी अली ने 90 के दशक में कई फिल्मों में काम किया। अंत, किशन अवतार, आंदोलन जैसी 10 फिल्मों के साथ टीवी एड का भी हिस्सा बनीं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आशीष विद्यार्थी भी आए कोरोनावायरस की चपेट में, अस्पताल में भर्ती