Publish Date: Tue, 17 May 2016 (11:23 IST)
Updated Date: Tue, 17 May 2016 (11:24 IST)
2003 और 2012 में सलमान खान हेअर ट्रांसप्लांट करवा चुके हैं। हाल ही में 'सुल्तान' की भूमिका के लिए उन्होंने बाल छोटे करवाए। शायद इसी कारण उन्हें फिर एक बार हेअर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ी।
दुबई से डॉक्टर सलमान के पनवेल स्थित फॉर्म हाउस में पहुंच गए हैं। यहीं पर सलमान के बालों पर काम होगा। सलमान कुछ दिनों के लिए बाहर नहीं निकल पाएंगे और उन्हें एसी में ही रहना होगा क्योंकि पसीना उनके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।