Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जैकलीन के बारे में क्या कह गए सलमान?

Advertiesment
हमें फॉलो करें सलमान खान
किक के बाद सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीस की दोस्ती के चर्चे होने लगे। कुछ तो दोनों के बीच रोमांस ढूंढने लगे। सलमान भी इस तरह की खबरों का मजा लेने लगे। बात कुछ भी हो, लेकिन जैकलीन- सलमान की अच्छी दोस्त तो हो ही गई। 
 
उनके साथ सलमान श्रीलंका भी घूम आए। जैकलीन को खान परिवार द्वारा दी जाने वाली पार्टी में बुलाया जाने लगा। लेकिन पिछले दिनों जैकलीन के बारे में सलमान ऐसा कुछ बोल गए कि जिससे यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। 
क्या कहा सलमान ने... अगले पेज पर

 
 

हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सलमान ने 'किक 2' के बारे में बातें की। उन्होंने कहा कि किक 2 बन सकती है। साजिद और मैं फिर साथ काम करेंगे। हालांकि बता नहीं सकते कि यह कब होगा। पर एक बात कहना चाहूंगा कि इसमें जैकलीन नहीं होगी। उसे किक आउट कर दिया है। उनकी जगह हम किसी और को लेंगे।
 
सलमान की यह बात सुन सभी भौंचक्के रह गए। अब सलमान तो सलमान हैं। जो मन में आया कहने में जरा भी हिचकते नहीं। पता लगाया जा रहा है कि जैकलीन ने ऐसा क्या कर दिया कि सुपरस्टार उनसे नाराज हो गए। दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि यह सलमान की बात करने की स्टाइल है। वे ऐसे मजाक तो करते रहते हैं। 
 
माना कि सलमान मजाक कर रहे होंगे, लेकिन जैकलीन ने कुछ नहीं किया हो तो बिना बात के बेचारी तनाव में आ गई होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi