Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कैटरीना ने सलमान का उड़ाया मजाक

Advertiesment
हमें फॉलो करें सलमान खान
सलमान खान को भारतीय ओलंपिक संघ का सदभावना दूत नियुक्त किए जाने पर छिड़े विवाद पर अभिनेत्री एवं उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ ने मजाकिया लहजे में कहा कि सुपरस्टार सलमान के लिए विवादों में रहना कोई नई बात नहीं है।
 
वर्ष 1998 में ‘चिंकारा’ के शिकार के आरोप से लेकर 2002 में हिट एंड रन के मामले तक सलमान और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है।
पचास वर्षीय सलमान खुद को आगामी ओलंपिक में भारतीय दल का दूत नियुक्त किए जाने को लेकर फिर से विवाद में हैं। उनकी नियुक्ति का महान धावक मिल्खा सिंह समेत कुछ एथलीटों ने विरोध किया है। सिंह ने कहा कि खेलों, खासकर ओलंपिक को दूतों के रूप में बॉलीवुड सितारों की आवश्यकता नहीं है।
 
इस मामले में जब कटरीना से टिप्पणी करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘सलमान खान को लेकर विवाद है, तो वह नई चीज है क्या?’’ हालांकि कटरीना ने इस मामले पर और कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
 
अभिनेत्री ने ‘‘बार बार देखा’’ फिल्म निर्माण के समापन की पार्टी में मीडिया से बात करते समय यह बात कही। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने इस फिल्म का सह निर्माण किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रत्यूषा की आत्महत्या... राखी सावंत की हैरान करने वाली मांग