Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान ने दिखाई अपनी कुकिंग स्किल्स, बनाया प्याज का अचार, वीडियो वायरल

हमें फॉलो करें सलमान खान ने दिखाई अपनी कुकिंग स्किल्स, बनाया प्याज का अचार, वीडियो वायरल
, रविवार, 17 जनवरी 2021 (14:21 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मल्टी टैलेंटेड हैं। वो अभिनय तो करते ही हैं, वह कई फिल्मों गाने भी गा चुके हैं। इसके अलावा वो पेंटिग में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। अब सलमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें एक कुक के रुप में फैंस देख सकते हैं।

 
इस वीडियो क्लिप में सलमान को कच्चे प्याज का अचार बनाते देखा जा सकता है। सलमान का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को उनकी ऑनस्क्रीन मां रह चुकीं बीना काक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
 
बीना काक ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, हमारा सलमान हरफनमौला, कुछ ही सेकंड में कच्चे प्याज का अचार तैयार कर दिया। उसे मस्ती पसंद है। मेहनती है, पेंटर है, एक्टर है, सिंगर है। सलमान खान अपने हाथ कुकिंग में भी आजमाना चाहते हैं।
 
उन्होने लिखा, यहां उन्होंने कच्चे प्याज का अचार बनया। जयपुर में ऐसा घर जिसे उनका पूरा परिवार पसंद करता है। रेसिपीः ढाई सौ ग्राम प्याज काटें। एक चम्मच सौंफ, एक चम्मच कलौंजी, नमक स्वादानुसार, दो चम्मच सरसों का तेल, इसको अच्छे से मिलाएं और तैयार।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में दिखाई देंगे। इसके अलावा हाल ही में उनकी फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' का वीडियो रिलीज हुआ है। इस फिल्म में सलमान खान सिख कॉप के किरदार में नजर आएंगे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनू सूद बने दर्जी, वीडियो शेयर कर बोले- पैंट की जगह निकर बन जाए इसकी गारंटी नहीं