Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महेश बाबू की फिल्म महर्षि पर सलमान खान की नजर

हमें फॉलो करें महेश बाबू की फिल्म महर्षि पर सलमान खान की नजर
बॉलीवुड एक्टर्स की हमेशा से दक्षिण भारतीय फिल्मों पर नजर रहती है। दक्षिण भारतीय भाषाओं में बनी सुपरहिट मूवीज़ के हिंदी रीमेक कई बार बनाए जा चुके हैं।


सलमान के डूबते करियर को वांटेड ने बचाया था जो कि कि तेलुगु फिल्म पोकिरी का हिंदी रिमेक थी। अब सलमान की नजर एक और दक्षिण भारतीय फिल्म 'महर्षि' पर है। 
 
webdunia
9 मई को महर्षि रिलीज हुई है जिसमें महेश बाबू लीड रोल में हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग ली है। तमिल एक्टर थालपाथी विजय पहले ही इसका तमिल रीमेक बनाने की घोषणा कर चुके हैं।

हिंदी रीमेक सलमान खान बनाना चाहते हैं। सलमान इस फिल्म को दबंग 3 के निर्देशक प्रभुदेवा के साथ देखेंगे। यदि उन्हें फिल्म पसंद आती है तो वे महर्षि को हिंदी में बनाने के अधिकार खरीद लेंगे। 
 
webdunia
फिलहाल सलमान खान भारत के प्रमोशन में व्यस्त होने वाले हैं जो इस वर्ष ईद पर रिलीज होगी। साथ ही वे दबंग 3 की शूटिंग भी कर रहे हैं। महेश्वर और मांडू में वे पहला शेड्यूल निपटा चुके हैं। फिर मुंबई में भी शूटिंग की। 
 
इसी बीच फिल्म निर्माता अतुल अग्निहोत्री भी सलमान को लेकर कोरियाई फिल्म वेटरन का हिंदी रीमेक प्लान कर रहे हैं। नो एंट्री के सीक्वल को बनाए जाने की खबरें भी आ रही हैं। किक 2 भी उनको लेकर अनाउंस हो चुकी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुश्मनी भुला अर्जुन कपूर को अपना चेला बनाएंगे सलमान खान, इस फिल्म के सीक्वल में आएंगे साथ नजर